India Tour of West Indies 2023: दोस्तों अगर आप India vs West Indies के बीच खेले जाने वाले , Test, ODI और T20 मैच को लाइव अपने मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आप ही के लिए है इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज 2023 का मैच कब से शुरू होगा, और आपको इंडिया वर्सेस वेस्ट इंडीज लाइव क्रिकेट मैच किस ऐप में देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते है India Tour of West Indies 2023 टाइम टेबल, स्क्वाड और Free लाइव स्ट्रीमिंग के बारे मे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ने वाली है। जुलाई में होने वाली इस सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। क्रिकबज के मुताबिक दोनों देशों का पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से खेला जा सकता है। भारतीय टीम जुलाई और अगस्त में विंडीज दौरे पर ही रहेगी।
India vs West Indies Series 2023
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला 12 से 16 जुलाई के बीच विंडसर पार्क में और दूसरा टेस्ट मैच 20 से 24 जुलाई 2023 को क्वींस पार्क ओवल में खेला जायेगा। इसके बाद तीन वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 जुलाई को केंसिंगटन ओवल में शाम सात बजे से दूसरा वनडे 29 जुलाई 2023 केंसिंगटन ओवल और तीसरा वनडे एक अगस्त को ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा। इसके बाद 1 अगस्त से 13 के बीच 5 टी20 मैच खेले जायेंगे।
India vs West Indies Schedule
मैच | दिनांक | टीमों | स्थान | समय |
---|---|---|---|---|
पहला टेस्ट | 12 से 16 जुलाई | भारत बनाम वेस्टइंडीज | डोमिनिका | 7.30 PM (IST) |
दूसरा टेस्ट | 20 से 24 जुलाई | भारत बनाम वेस्टइंडीज | त्रिनिदाद | 7.30 PM (IST) |
पहला वनडे | 27 जुलाई | भारत बनाम वेस्टइंडीज | बारबाडोस | 7.00 PM (IST) |
दूसरा वनडे | 29 जुलाई | भारत बनाम वेस्टइंडीज | बारबाडोस | 7.00 PM (IST) |
तीसरा वनडे | 01 अगस्त | भारत बनाम वेस्टइंडीज | त्रिनिदाद | 7.00 PM (IST) |
पहला टी20 | 04 अगस्त | भारत बनाम वेस्टइंडीज | त्रिनिदाद | 8.00 PM (IST) |
दूसरा टी20 | 06 अगस्त | भारत बनाम वेस्टइंडीज | गुयाना | 8.00 PM (IST) |
तीसरा टी20 | 08 अगस्त | भारत बनाम वेस्टइंडीज | गुयाना | 8.00 PM (IST) |
चौथा टी20 | 12 अगस्त | भारत बनाम वेस्टइंडीज | फ्लोरिडा | 8.00 PM (IST) |
पांचवा टी20 | 13 अगस्त | भारत बनाम वेस्टइंडीज | फ्लोरिडा | 8.00 PM (IST) |
India vs West Indies Squad 2023
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 Test, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया। बीसीसीआई (BCCI) की राष्ट्रीय चयन समिति ने भारत के वेस्टइंडीज दौरे पर होने वाली इस श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का चयन किया।
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
India vs West Indies Live Streaming कैसे देखें?
दोस्तों अगर आप इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले हैं सभी क्रिकेट मैच को लाइव अपने मोबाइल पर देखना चाहते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया वर्सेस वेस्ट इंडीज के बीच खेले जाने वाले सभी लाइव मैच आपको Diseny Plus Hotstar पर देखने को नहीं मिलेंगे। इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज के बीच इन सभी मैचों का लाइव स्ट्रीमिंग जिओ सिनेमा पर होगा। इसके अलावा Fancode और DD Sports पर भी इंडिया वर्सेस वेस्ट इंडीज 2023 के लाइव मैच को देखा जा सकता है। Fancode App पर लाइव मैच देखने के लिए आपको Fancode Pass लेना होगा।
FAQs
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज फ्री में कैसे देखें?
Jio Cinema App पर आप इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज 2023 बिल्कुल फ्री देख सकते है।
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज किस ऍप में देखें?
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज लाइव मैच Fancode और Jio Cinema ऍप पर देख सकते है।
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज टी20 मैच कब से शुरू होगा?
इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज के बीच 04 अगस्त से 13 अगस्त तक 5 टी20 मैच होंगे।
क्या इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज का मैच हॉटस्टार पर देख सकते है?
नहीं, इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज का लाइव मैच हॉटस्टार पर प्रसारित नहीं होगा। इसे जिओ सिनेमा पर देखा जायेगा।
अंतिम शब्द
दोस्तों आज इस आर्टिकल में हमने India vs West Indies Series 2023 के टाइम टेबल, स्क्वाड और लाइव स्ट्रीमिंग के बारे मे जानकारी प्राप्त की है। उम्मीद करता हूं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर शेयर करें और यदि आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो नीचे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।